मैनपुरी, मार्च 30 -- भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम जनरल विपिन रावत के नाम पर करने की मांग की, साथ ही उनकी मूर्ति का अनावरण करने के लिए कहा। भाजपा नेताओं ने मैनपुरी के विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं के प्रस्ताव भी दिए। मैनपुरी में आलू, लहसुन आधारित उद्योगों की मांग करते हुए पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि मैनपुरी में आलू, लहसुन आधारित उद्योग लगेंगे तो यहां बेरोजगारी दूर होगी और मैनपुरी के विकास का नया रास्ता खुलेगा। जानकारी दी कि जनरल विपिन रावत के निधन के बाद मैनपुरी के सैनिक स्कूल का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की गई थी। सैनिक स्कूल में उनकी विशाल मूर्ति भी लगाई गई है। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.