प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- लालगंज कस्बे के सीपीएस मांटेसरी स्कूल के 18 मेधावियों ने यूपी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर बच्चों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। मेधावियों को मिली सफलता पर शनिवार को विद्यालय में खुशी जताई गई। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह व निदेशक विचित्र प्रताप सिंह ने सफलता हासिल करने वाले मेधावी दिव्या तिवारी, कृष्णा कौशल, अली अहमद, खुशबू शुक्ला, आराध्या सिंह, सृष्टि गुप्ता, अनन्या, अमन यादव, ऋषभ विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, श्रेया सिंह, कीर्ति यादव, शिवनंदिनी मिश्रा आदि को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताई। साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...