बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की पहल रंग लगा रही है। उन्होंने लोक सभा में नियम-377 के तहत उठाए गए सैनिक स्कूल और एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया था। सांसद ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से उन्हें पत्र मिला है। जिसमें रक्षामंत्री ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार एनसीसी प्रशिक्षण स्वैच्छिक है। इच्छुक संस्थान को निकटतम एनसीसी यूनिट में आवेदन करना आवश्यक होता है। बागपत जिले में 19 शिक्षण संस्थानों को एनसीसी आवंटित की गई है। 1511 कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सैनिक स्कूल के संबंध में अवगत कराया कि सरकार ने राज्य सरकारों की साझेदारी में 100 नए सैनिक स्कूलों को स्थापित करने की पहल की है। इस योजना के अंतर्गत सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा पंजीकरण पोर्टल पर आवेदन स्वीक...