जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। जुगसलाई थाने में सेना के हवलदार सूरज राय एवं उनके चचेरे भाई विजय राय से मारपीट एवं जेल भेजने के मामले पर मिलिट्री स्टेशन जमशेदपुर के एडम कमांडेंट एवं पूर्व सैनिकों के सहयोग से पुलिस के वरीय पदाधिकारी जांच कर रहे हैं। रांची स्टेशन कमांडर भी केस की जांच पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इधर, आईजी अखिलेश झा ने पीड़ित परिवार से बुधवार को पूछताछ करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। इसी क्रम में गुरुवार को रांची कार्यालय में एडम कमांडेंट एवं हवलदार सूरज राय से विस्तृत जानकारी ली। लगभग 2 घंटे तक पुलिस पदाधिकारी एवं सेना के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। जांच के बाद इस बात की संभावना है कि जुगसलाई थाने के कुछ पदाधिकारी पर गाज गिर सकती है। उम्मीद है कि जल्दी ही पुलिस पदाधिकारी नतीजे पर पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.