जमशेदपुर, मार्च 26 -- राजस्थान के भरतपुर से साइबर अपराधी सेना का अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इस गिरोह का लोकेशन मिलने के बावजूद अबतक इनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। दो साल में इस गिरोह ने जमशेदपुर में 124 लोगों को अपना शिकार बनाया है। यह गिरोह असम से फर्जी नाम और पते पर सिम कार्ड खरीदता और ठगी करता था। ठगी राजस्थान और हरियाणा के मेवात क्षेत्र से की जाती है। दिसम्बर 2024 में पुलिस ने राजस्थान में एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसने ठगी के लिए 4 हजार से अधिक फर्जी सिम बेचे थे। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल ठग साइबर ठगी के लिए होता था। इसमें वर्तमान में अकील और मुस्ताक भरतपुर की जेल में हैं। ये लोग जहीरुल से फर्जी नाम और पते वाला सिम खरीदते थे। जमशेदपुर पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर आती है तो यहां दर्ज मामलों का खुलासा हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.