पीलीभीत, मई 29 -- पीलीभीत, संवाददाता। गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 75 भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में 15 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों ने प्रस्तुत किये। अपर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। यह भी अवगत कराया कि सैनिक बन्धु की बैठक तीसरे माह आयोजित की जाए, जिससे पूर्व सैनिकों का मनोबल बढे़ और प्रशासन के साथ तालमेल बना रह सकेगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.