हाजीपुर, जनवरी 1 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार प्रखंड के हसनपुर पंचायत स्थित सैनिक परीक्षण केंद्र में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में स्थानीय मुखिया सुदेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। मुखिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सेना व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1600 मीटर दौड़ में भूषण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 800 मीटर दौड़ में सुशांत कुमार विजेता बने। दोनों विजेताओं को मेडल,कप एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह,सत्यम कुमार,धीरज कुमार,गौरव कुमार,सचिन कुमार,शिवम कुमार,अनिमेश कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे। ...