बागपत, मई 7 -- निरपुड़ा गांव में सोमवार को इनवर्टर का तार हटाते करंट लगने से आर्मी जवान की मौत हो गई थी। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ जवान के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। निरपुड़ा गांव निवासी अमित राणा 32 वर्ष पुत्र शौराज सिंह आर्मी में था। बताया गया कि अमित की हाल ही में फिरोजपुर पंजाब से बरेली पोस्टिंग हुई थी। जिसके लिए वह 40 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। सोमवार को अमित अपनी पत्नी दीपा व दो बच्चों को लेकर मेरठ जाने की तैयारी कर रहा था। उसने कैंटर गाड़ी में सामान भर लिया था। जैसे ही वह इनवर्टर को हटाने के लिए उसका तार हटाने लगा तो इनवर्टर का करंट लगने से वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे बड़ौत अस्पताल में ले गए थे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने देर शाम जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.