सासाराम, जुलाई 22 -- डेहरी, एक संवाददाता। भूतपूर्व सैनिकों कि समस्या के निवारण के लिए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय मे विभिन्न प्रकार के कार्य शुरू कर दिया गया है। रोहतास के अलावे कैमूर व औरंगाबाद जिला के भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित कार्य भी डेहरी शहर के नागा पथ स्थित जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में शुरू किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के लिए सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। लेकिन, जानकारी व जागरूकता के आभाव मे कई भूतपूर्व सैनिकों को समय से योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे मे भूतपूर्व सैनिकों को विभिन्न माध्यमों से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ हीं यह जानकारी भी दी जा रही है कि रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिल...