मथुरा, मई 11 -- माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नभ, जल और थल में दिन-रात भारत की रक्षा में जुटे हुए सैनिक को और उनके परिवारों की दीर्घायु के लिए विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। महिला मंडल और माहेश्वरी समाज द्वारा यमुना जी के घाट पर एकत्रित होकर जवानों की दीर्घायु और मिशन को पूरा करके सबके कुशल वापसी की कामना की। अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शिप्रा राठी, सचिव तृप्ति राठी, कोषाध्यक्ष रुचिता माहेश्वरी ने कहा कि हम सीमा पर नहीं है पर पल-पल हर पल सैनिकों के साथ आपके इस मिशन में जुड़े हुए हैं। कविता माहेश्वरी ने देश भक्ति के नारे लगवाए और सभी को अपने ओज पूर्ण भाषण से भारतीयों को जागरूक किया। इस मौके पर अध्यक्ष रेखा महेश्वरी, अलका माहेश्वरी, शालिनी दीवान, ज्योति, पूजा गोदानी, नीतू, राधिका, रचना भूधारिया, स्नेहा दीवान, बबीता माहेश्...