मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। जिला विधिक प्राधिकार, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के लिए विधिक जागरूकता अभियान के तहत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी को होगा। जिला विधिक प्राधिकार सभागार (कोर्ट कैंपस, हाजत के निकट) 11 बजे से से इसका आयेाजन होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे सेवारत अथवा सेवानिवृत्त सैनिक और उनके परिजन, जो सिविल मामलों में विधिक मार्गदर्शन चाहते हो, इसमें आ सकते हैं। कहा कि कानूनी सहायता पूरी तरह निःशुल्क है। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...