गंगापार, फरवरी 2 -- क्षेत्र के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। रखवाली के बावजूद छुट्टा पशु खड़ी फसलों को तबाह कर रहे है।छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गांव के खेतों में दर्जनों की संख्या में घूम रहे छुट्टा पशु गेहूं की फसलों को बेरहमी से चरकर एवं रौंदकर बर्बाद कर दे रहे हैं। मेहनत से उगाई गई फसल को आंखों के सामने नष्ट होता देख किसान गहरी चिंता में हैं। बारीवीट गांव के किसान हरिश्चंद्र, महरुपुर के किसान अनवर, संबोधिपुर के संजय पटेल आदि किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद छुट्टा पशुओं से फसल बचा पाना मुश्किल हो गया है। गेहूं की फसल इस समय तैयार होने की स्थिति में है। लेकिन छुट्टा पशुओं के कारण भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर कई बार...