गोड्डा, फरवरी 1 -- गोड्डा। सदर प्रखंड के सैदापुर गांव में मंगलवार से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में सैदापुर समेत आसपास के गांवों की महिलाएं शामिल हुईं। भजन-कीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...