लखनऊ, नवम्बर 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर गाजीपुर जिले में 374-सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 पोलिंग स्टेशनों की 2003 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइड पर अपलोड करने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची न होने की वजह से मतदाताओं को परेशानी हो रही है। बीएलओ भी सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस विधानसभा क्षेत्र के 414 पोलिंग स्टेशनों की 2003 की मतदाता सूची वेबसाइड पर तुरंत अपलोड की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.