संभल, अगस्त 18 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे गांव निवासी ओंकार सिंह के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया था। जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुआ घर के बरामदे में घूमता नजर आया था। गांव में यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ हफ्तों से गांव में तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। 14 अगस्त की रात होमगार्ड अमित कुमार ने ड्यूटी से लौटते वक्त गांव की महेंद्र सिंह पुलिया के पास तेंदुए को देखा था। उन्होंने इस घटना की जानकारी तत्काल थाने को दी और तेंदुए का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जैसे ही गाड़ी की लाइट तेंदुए पर पड़ी, वह झाड़ियों में भाग गया। लगभग 17 दिन पहले भी गांव में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। उस वक्त वन विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.