अमरोहा, जुलाई 29 -- सैदनगली में फर्नीचर कारोबारी व इसी थाना क्षेत्र के भीकनपुर शर्की में किसान के घर से लाखों रुपये की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। तीन दिन बाद भी पुलिस जांच पड़ताल जारी होने की बात कह रही है। सैदनगली कस्बा निवासी फर्नीचर कारोबारी नदीम के घर से चोरों ने शनिवार रात सोने चांदी के आभूषण व 18000 की नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया था। थाने में तहरीर दी गई थी। उधर, थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की में सुनील कुमार के घर से रविवार दोपहर सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी व चांदी की पाजेब, बिछुआ तथा अंगूठी समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में भी तहरीर दी गई थी। पुलिस अभी तक दोनों घटनाओं को खुलासा नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.