रामपुर, अगस्त 7 -- सैदनगर, संवाददाता । अजीमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को घरेलू विवाद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। विवाहिता का दो माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते निकाह हुआ था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर का मझरा मिश्री नगर का है। गांव निवासी युवती फईम जहां और जावेद अली ने परिजनों से बगावत कर दो माह पहले निकाह किया था। दोनों का करीब 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं 8 दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों में अनबन होने लगी। मामला गंभीर हुआ तो विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ी तो घर वाले घबरा गए। ससुराल वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.