रामपुर, अगस्त 6 -- सैदनगर। गांव रतनपुरा शुमाली में सोमवार देर रात चोरों के आने का शोर मचा तो छत पर सो रहा युवक जाग गया। जल्दबाजी में जीने की ओर दौड़ रहे युवक का पैर फिसला और वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव में चोरों की अफवाह ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। रातों को जागकर ग्रामीण अपने घरों की पहरेदारी कर रहे हैं। गांव निवासी युवक नबी हुसैन(25) अपने घर की छत पर सो रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही चोरों का शोर मचा तो युवक घबराकर जाग गया। जल्दबाजी में युवक घर की छत से नीचे की ओर दौड़ने लगा। जीने पर पैर रखते ही युवक का पैर फिसल गया और छत से नीचे जा गिरा। घर वालों ने युवक को नीचे गिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.