महाराजगंज, अगस्त 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जल्द ही चयन वेतनमन का लाभ मिलने जा रहा है। बीएसए रिद्धी पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आफ लाइन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसमें करीब 400 से अधिक शिक्षकों को चयन वेतमान का लाभ मिल सकता है। परिषदीय विद्यालयों पर दस वर्ष तक संतोषजनक सेवा करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाता है। जिले के 1724 स्कूलों पर कुल 5321 नियमित शिक्षक हैं। इसमें से दस वर्ष तक संतोषजनक सेवा करने वाले शिक्षकों व शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाना है। इससे प्रति शिक्षक करीब 2500 से 4000 रूपये का लाभ होगा। चयन वेतनमान की प्रक्रिया पहले ऑनलाइन होनी थी। लेकिन पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सका। आनलाइन कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.