बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पश्चिमी गांव में मनरेगा योजना से लगाए गए सैकड़ों पौधों को शनिवार रात उपद्रवी तत्वों ने तोड़कर बर्बाद कर दिया। पीड़ित पौधा मालिक बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी उमेश प्रसाद गुप्ता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। श्री गुप्ता ने बताया है कि मनरेगा योजना से उनकी निजी जमीन पर सैकड़ों फलदार पौधे लगाए गए थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह पौधरोपण किया गया था। इन हरे भरे पौधों को अज्ञात बदमाशों ने तोड़कर बर्बाद कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.