छपरा, दिसम्बर 7 -- फुटपाथ विक्रेता संघ ने डीएम से पाईप से बैरिकेडिंग कराने की मांग छपरा, एक संवाददाता। फुटपाथ दुकानदारों की जीविका पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना चौक से साहेबगंज चौक तक हटाये गए दुकानदारों के परिजनों के समक्ष अब भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। इसको लेकर थाना चौक साहेबगंज रोड में पूर्व पार्षद विकास कुमार सैनी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में फुटपाथी दुकानदार मौजूद थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने डीएम अमन समीर से बैरिकेडिंग कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कराकर दुकान चलाने की अनुमति मिलने पर उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगा। मालूम हो कि इन फुटपाथी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना से दस हजार से लेकर एक लाख रुपए तक लोन दि...