अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से परेशान जरूरतमंद, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शहर के कालीबाड़ी माता काली मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने भाजपा नेता राजीव मदान तथा विश्वास मदान के सहयोग से सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी छा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...