आगरा, फरवरी 15 -- थाना सैंया क्षेत्र में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय पाल (38) पुत्र चरन सिंह धौलपुर जिले के मनिया क्षेत्र का निवासी था। परिजनों के अनुसार विजय पाल मनियां से सैंया के बीच ऑटो संचालन की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल बंद होने पर परिवार को चिंता हुई। रविवार सुबह सैंया क्षेत्र में नाले के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय पाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। ...