आगरा, दिसम्बर 3 -- थाना सैंया क्षेत्र के गांव नदीम में गोकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर एक गोवंश लहूलुहान अवस्था में मिला। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। समुदाय विशेष के दो आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। गांव नदीम में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर गोकशी की सूचना दी। एसएसआई सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक गोवंश घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच गोदास गोसेवा केन्द्र रोहता के आकाश त्यागी, जिला गोरक्षा प्रमुख अशोक त्यागी गो सेवक आकाश, भोलू जाट, सुमित राठौर, सोनू ठाकुर, सोनू सविता, अंकित सविता, भूरा गुर्जर के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा किया। पुलिस ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को समझा कर शान्त किया। पशु चिकित्साधिकारी डा. उत्तम सिंह को बुलाकर घायल गोवंश का इला...