भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस मैदान में शनिवार की शाम बिहार दिवस के अवसर पर 113 दीप जलाए गए। पहले दिन का आगाज बाल कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से हुई। जिस पर दर्शकों की तालियां बजती रही। इस मौके पर व्यंजन मेला का आयोजन किया गया। साथ ही मंजूषा प्रोडक्ट के कई स्टॉल भी लगाए गए। जहां लोगों ने मंजूषा के उत्पाद भी खरीदे। बिहार दिवस-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय कुमार मंडल, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, जिप उपाध्यक्ष प्रणय कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर एडीएम (विधि व्यवस्था) महेश्वर प्रसाद सिंह, एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, डीआरडीए के निदेशक दुर्गा शंकर, एसडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर बिहार गीत और बिहार गान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.