भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड में रविवार को ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जिले समेत कई जिले व राज्य के बड़ी संख्या में सत्संगी और गुरुभक्त शामिल होंगे। अध्यक्ष दीपक कुमार लाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:15 बजे से वेदमांगलिक के साथ होगी। सुबह 6:14 बजे से सामूहिक प्रार्थना व धर्मग्रंथ पाठ होंगे। सुबह 11 बजे से संगीतांजलि कार्यक्रम होगा। वहीं धर्मसभा दोपहर 12:30 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे स्थानीय कालकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया जाएगा और शाम 5:32 बजे संध्या प्रार्थना के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...