पीलीभीत, मई 7 -- जोगराजपुर में बिना वैध प्रपत्रों के संचालित एक पैथोलॉजी लैब को सील किया गया है। इसकी सीएमओ से भी शिकायत की गई थी। टीम की इस कार्रवाई से आसपास के झोलाछाप दुकान में शटर डालकर भाग गए। टीम ने एक ऐसे ही क्लीनिक पर नोटिस भी चस्पा किया है। तहसील क्षेत्र में इस समय झोलाछापों के अलावा बिना पंजीकरण की लैब की भरमार है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इसमें कार्रवाई करते है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ.मनीष राज शर्मा ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव जोगराजपुर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान लखनऊ लैब को चेक किया गया। लैब में मौजूद लोग पंजीकरण के अलावा अन्य पेपर नहीं दिखे सके। इसपर लैब को सील कर दिया गया। एमओआईसी ने बताया कि इसके अलावा पास के ही एक क्लीनिक जो बंगाली डाक्टर के नाम से जाना जाता है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.