अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। बीते दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव के बीच संक्रामक व मौसमजनित बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, एलर्जी और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी की शुरुआत में ही मरीजों की भारी भीड़ नजर आई। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, डायरिया, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की लंबी कतार लग रही है। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल और शहर सीएचसी की ओपीडी में शहरी-ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आए मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। इनमें छोटे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। मौसम के बदलाव के बीच चिकित्सक खानपान और रहन-सहन को लेकर सावधानी बरतने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही तीन दिन से ज्यादा बुखार आने पर जांच कराकर इलाज कराने की सलाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.