आगरा, दिसम्बर 2 -- सर्दी का मौसम अब बढ़ता ही जा रहा है। धीरे धीरे तापमान में गिरावट महसूस हो रही है। सेहत के लिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि सावधानी नहीं बरती तो बीमार पड़ सकते हैं। तापमान गिरने के साथ ही कई प्रकार के वैक्टेरिया और वायरस बढ़ने की आशंका रहती है। इसके कारण श्वांस संक्रमण सहित कई बीमारियों को जोखिम बढ़ जाता है। यह मौसम सांस और हृदय रोगियों के लिए घातक होता है। सर्दी का मौसम वैसे तो हेल्थी मौसम कहा जाता है। खानपान के मामलों में आनंद वाला होता है पर सेहत के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। थोड़ी से लापरवाही सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। गिरते तापमान के साथ कई प्रकार के वैक्टेरिया और वायरस बढ़ने लगते है। जिसके कारण श्वांस संक्रमण सहित कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। सर्दी के मौसम में मौसमी...