गंगापार, मई 22 -- पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू का सेवन गर्मियों में करने से न केवल सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बल्कि लोग सत्तू का उपयोग पराठा, लिट्टी चोखा और शरबत बनाने के लिए करते हैं। सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाकर कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है। हां इन दिनों गांव के बाजार एक खास खुशबू से गुलजार हैं। जी हां यह खुशबू है सेहत को दुरुस्त रखने वाले सत्तू की। चना को जौ के साथ भूनकर तैयार होने वाले इस पारंपरिक व्यंजन की सोंधी महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। गर्मी के मौसम में गांवों का सत्तू लोगों की पहली पसंद बन गया है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आज के आधुनिक युग में जहां खाद्य पदार्थों में मिलावट आम बात हो गई है, वहीं जसरा, गौहनिया, करमा, कौंधियारा, जारी, नारीबारी और शंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.