लखनऊ, मार्च 8 -- - कालीचरण पीजी कॉलेज व पीएसआई इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। कालीचरण पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत पीएसआई इंडिया की ओर से आधी आबादी के साथ-स्वस्थ भारत की बात पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने छात्र-छात्राओं को सेहतमंद रहने और मंजिल पाने के लिए जरूरी पांच पी का मूल मन्त्र दिया। उन्होंने कहा कि पहला पी पोषण है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। दूसरा पैसिव स्मोकिंग का सख्ती के साथ विरोध करना। तीसरा पीरियड के दौरान साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। चौथा प्रेग्नेंसी है जो कि हमें सीख देती है कि पूर्ण स्वस्थ महिला ही सुपोषित शिशु को जन्म दे सकती है, इसलिए स्वस्थ रहना जरूरी है। अंत में पांचवां पैशन से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.