मोतिहारी, अप्रैल 1 -- संग्रामपुर,निसं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के चेहरे की पहचान कर नई व्यवस्था के तहत पोषाहार वितरण की योजना धरातल सम्भव होते नहीं दिख रहा है। वहीं समाज कल्याण विभाग एफआरएस योजना को सफल बनाने में लगा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण लाभुकों के आधार नम्बर लिंक मोबाइल से चेहरा पहचान कर करना है। इस कारण टीएचआर वितरण प्रभावित होता दिख रहा है। इस सम्बंध में सेविका संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि प्रखण्ड के सभी 179 केंद्रों के सेविकाओं को वर्ष 2018 में मोबाइल फोन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। जो फोन खराब हो चुका है। पुराना सिस्टम व वर्जन होने के कारण आधार लिंक पर काम नहीं करता है जिससे पोषाहार वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं अधिकांश वैसे लाभुक हैं जिनका पति व पुत्र आधार लिंक वाले मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.