मुजफ्फरपुर, मई 29 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में सेविकाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। सीडीपीओ कुमारी सीमा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को न केवल शिक्षा के आधुनिक तरीके से अवगत कराया गया, बल्कि पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। उन्होंने बताया कि पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को शिक्षा व पोषण का संतुलित मंच बनाना है, जहां बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सके। 23 मई से शुरू प्रशिक्षण में कुल 156 सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक के रूप में बीसी ज्ञानप्रकाश मिश्रा, एलएस गीता कुमारी, नवरत्न कुमारी, दौलत कुमारी, धर्मशीला कुमारी और लिपिक अमितेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.