रुडकी, फरवरी 1 -- रविवार को बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित आठवें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर जरुरी सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त और सार्थक माध्यम है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि शिविर का आयोजन करना उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है। महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.