लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) शिक्षकों उत्पीड़न के खिलाफ 6 अप्रैल को लखनऊ में महारैली करेगा। चयन बोर्ड अधिनियम 1982 के रद्द होने से प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, राज्यकीयकरण समेत लंबित मांगों के साथ 6 अप्रैल को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली की जानकारी दी गई है। संगठन के प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने बताया कि जबसे चयन बोर्ड अधिनियम 1982 रद्द हुआ है तब से पूरे प्रदेश में प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों का शोषण बढ़ गया है। बार-बार मांग करने के बाद भी सरकार द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिय...