फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जोनिहां में कार्यरत सहायक लिपिक शर्मादीन के सेवानिवृत्त के पांच दिन पूर्व हुई बर्खास्तगी के मामले में डीआईओएस ने हस्ताक्षेप करते हुए सेवा समाप्ति सम्बंधी आदेश को खारिज कर दिया। साथ ही लिपिक की सेवानिवृत्त के सभी देयकों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरजोर तरीके से उठाते हुए आरोप लगाया था कि नियम विरुद्ध और फर्जी आरोपों के आधार पर कार्यवाही की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि डीआईओएस राकेश कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर जांच की तो आरोप निराधार सिद्ध हुआ है। उन्होंने अपने पारित आदेश में स्पष्ट किया है कि आरोपों की पुष्टि न होने के कारण सेवा से पृथक्करण जैसी कठोर दंडात्मक कार्र...