रिषिकेष, फरवरी 11 -- सेवा समाप्ति और वेतन विसंगति को लेकर बुधवार को यूरेका फोर्ब्स कंपनी के खिलाफ पूर्व श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाप धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग की। लालतप्पड़ स्थित यूरेका फोर्ब्स कंपनी से निकाले गए श्रमिक डोईवाला तहसील पहुंचे। यहां एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। श्रमिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से संविदा के माध्यम से कंपनी में कार्यरत थे। उनसे लगातार कुशल श्रेणी का कार्य कराया गया, लेकिन वेतन अकुशल श्रेणी का दिया गया। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के हितलाभों में अनियमितताएं की गईं और उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शि...