मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस पर श्रृंखलाबद्ध रूप से राष्ट्रव्यापी 'सेवा सप्ताह' 18 से 24 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। इसी कड़ी में भागवंती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारत तिब्बत सहयोग मंच की मुजफ्फरनगर इकाई ने आदिदेव महादेव का हवन किया। आगंतुकों के ललाट पर त्रिपुंड लगाकर डॉ. इंद्रेश के सुखी एवं दीर्घायु की मंगलमय कामना की गई। इस अवसर पर संघ को समर्पित मुख्य अतिथि रमेश सांई का सान्निध्य प्राप्त हुआ। सीए अश्विनी वर्मा ने मंच की ओर से श्री सांई को शांति करुणा एवं दया के प्रतिरुप गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्मृति स्वरुप प्रदान की l शिव प्रसाद के रूप में मंच ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सभी बालिकाओं एवं स्टाफ को लेखनी वितरित क...