मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- अशोक नगर निवासी शिखा वर्मा पेशे से तो एक नर्स हैं। मगर मानवीयता इनकी कमाल है। इसीलिए यह इंसानों के साथ जानवरों का उपचार करने में भी पीछे नहीं रहतीं। उपचार के दौरान यदि किसी जानवर की मृत्यु हो जाती है तो यह व्यथित हो जाती हैं और उसका अंतिम संस्कार तक कराने में पीछे नहीं रहतीं। इतना ही नहीं इतनी कम उम्र में अब तक जरूरतमंदों के लिए बीस बार रक्तदान भी कर चुकी हैं। अपनी इस सेवा भाव से और एक कदम आगे निकलकर अब यह गरीब कन्याओं का विवाह करने के साथ गरीब एवं असहाय लोगों को खाना और दवाएं आदि उपलब्ध कराना अब इनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। इनकी इसी सेवा भावना से प्रभावित होकर इन्हें नेशनल अवार्ड के लिए भी चयनित किया है। यह अवार्ड इन्हें जल्द ही श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में मिलने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.