शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- सेवा भारती ब्रज प्रदेश महानगर शाहजहांपुर की ओर से बिसरात रोड स्थित परशुराम धाम में वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संरक्षक सोनिया राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन सीमा वाजपेयी ने किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने सामाजिक सहयोग पर जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर अल्पना श्रीवास्तव ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता पर विचार रखे। कार्यक्रम में स्वदेशी व...