लोहरदगा, अगस्त 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी और सुबोध महतो ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया। शिविर में 55 लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच किया गया। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ही ख़र्च में कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि बहुत से लोगों को कमजोरी लगना, पैर-हाथ,घुटनों आदि में दर्द रहना, भूख नहीं लगना, चक्कर आना, नींद बहुत आना या नींद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.