बांका, मई 17 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला प्रशासन ने एक बार फिर सुशासन, प्रतिबद्धता और जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय रैंकिंग में बांका जिला ने पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि दृढ़ प्रशासनिक इच्छाशक्ति, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बांका जिला बीते दो वर्षों से इन दोनों महत्त्वपूर्ण अधिनियमों में लगातार शीर्ष तीन जिलों में बना हुआ है। यह सफलता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व, सघन अनुश्रवण और सतत समीक्षा का परिणाम है। डीएम अंशुल कुमार द्वारा हर माह समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों को सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.