धनबाद, जनवरी 12 -- धनबाद। बढ़ती ठंड और शीतकाल को देखते हुए सेवा पात्र फाउंडेशन की ओर से आदिवासी क्षेत्र बेलटांड़ में जरूरतमंद बच्चों, किशोरियों, महिलाओं और पुरुषों के बीच गर्म कपड़ो का वितरण किया गया। इस पहल से 75 से अधिक लोगों को लाभ मिला, जो मुख्यधारा से दूर रह रहे वंचित वर्ग से हैं। फाउंडेशन के निदेशक रवि शंकर ने बताया कि संस्था कठिन परिस्थितियों में इन लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ठंड से बचाव के साथ-साथ भोजन, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से भी समुदाय के समग्र उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...