बक्सर, सितम्बर 18 -- बक्सर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार के भोजपुर वन प्रमंडल, आरा के तत्वावधान में जिले में सेवा पर्व के तहत "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करना है। इस दौरान एमपी हाईस्कूल में आयोजित समारोह का उद्घाटन उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, एसडीओ अविनाश कुमार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रधानाध्यापक अरविंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पौधारोपण कर किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। ये न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और जीवन के आधार भी हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.