सासाराम, सितम्बर 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच मनाये जाने वाला सेवा पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा कराये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में उपस्थित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा सेवा पर्व पर कराये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी। जिसे सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों व कार्यपालक पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग देने के लिए निर्देशित किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 17 सित...