रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- खटीमा। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर ककरा क्रोकोडाइल पार्क में वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, एसडीओ संचिता वर्मा, रेंज अधिकारी सुरई आरएस मनराल ने पौधे लगाए। अजय मौर्य ने कहा कि यह पहल प्रकृति संरक्षण और मातृ समर्पण के अदभुत संगम है। पौधे हमें जीवनदायनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और प्रदूषण को कम कर वातावरण संतुलित करते हैं। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि मानसून सत्र में वन विभाग ने लाखों पौधों का रोपण किया है। जो निश्चित रूप से लाभदायक होंगे। रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। यहां ककरा क्रोकोडाइल इंचार्ज शंकर, रविंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सहित ग्रामीण और वन्य कर्मी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.