मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- सकरा/मुरौल। प्रखंडों में रविवार को भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। मछही गांव स्थित भाजपा सकरा नगर मंडल महामंत्री उद्यान रत्न सोनू निगम कुमार के आवास पर रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान की अध्यक्षता में मंजूर एजाजी कन्या उच्च विद्यालय डिहुली, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, बरियारपुर मंडल में जितेंद्र शर्मा व मुरौल मंडल में अशोक भगत की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अंकज कुमार, संयोजक कपिलेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन राम, मंडल उपाध्यक्ष सकलदेव साह, पूनम कुमारी, प्रभात कुमार झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...