काशीपुर, सितम्बर 24 -- काशीपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के एमपी हाल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मेयर दीपक बाली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत के विकास को देखकर आश्चर्य चकित है। मेयर बाली ने कहा कि आइए इस बार त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर अपनी संस्कृति सभ्यता और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग करें। मेगा हेल्थ निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। यहां शिल्पी सिंघल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एचआर एडमिन राजेश कुमार, एजीएम एडमिन विक्रांत चौधरी, मैनेजर लाइजनिंग रमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.