सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित हुए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का लाभ उठाया। शिविर में पहुंचे लोगों ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपने आवेदन समर्पित किए, जिनमें से अनेक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया। अभियान के तहत डीसी कंचन सिंह स्वयं नगर भवन पहुंची और विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्टॉलों का भ्रमण करते हुए सेवा वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध और सफलतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान विभिन्न सेवाओं का लाभ भी वितर...