रांची, नवम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सेंट अलबर्ट कॉलेज की ओर से शनिवार को सेवार्थम जर्नल की स्वर्ण जयंती पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। समारोह में एक्सआईएसएस के निदेशक एसजे डॉ जोसेफ मारियानस कुजुर ने मुक्ति, सांस्कृतिक स्मृति और नव-उपनिवेशवाद के बढ़ते दबावों के बीच आदिवासी पहचान को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। फादर मरिया बेंजिगर ने अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी समुदाय की नाजुक स्थितियों और विकास के दबाव पर प्रकाश डाला। डॉ ईव जस्टिना रोमुल्ड ने झारखंड की आदिवासी संस्कृति में निहित सामुदायिक भावनात्मक बुद्धिमत्ता को विशेष महत्व दिया। डॉ जॉन बर्चमन्स बारला ने धर्मशास्त्र को डिकॉलोनाइज़ करने और शास्त्रों को आदिवासी दृष्टिकोण से पुनर्स्थापना की आवश्यकता पर चर्चा की। रेव्ह प्रमोद चंद लकड़ा ने शिक्षा प्रणाली ...